Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

बर्नपुर SAIL कारखाने में चोरी का प्रयास नाकाम – RPF ने 4 चोरों को रंगे हाथों पकड़ा, हीरापुर थाने में केस दर्ज

आसनसोल, शिल्पांचल टुडे 

बर्नपुर के SAIL कारखाना परिसर में चोरी के बड़े प्रयास को RPF ने नाकाम कर दिया है।

21 सितंबर 2026 की रात विश्वसनीय सूत्र से मिली जानकारी के आधार पर RPF रिजर्व कंपनी, आसनसोल की टीम ने BSCL/बर्नपुर कारखाना परिसर के अंदर छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान 4 व्यक्तियों को लोहे और तांबे की सामग्री चोरी करने का प्रयास करते हुए पकड़ा गया। ये सभी बाउंड्री वॉल फांद कर कारखाना परिसर में घुसे थे।

पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने चोरी की मंशा स्वीकार कर ली है। इसके बाद सभी को हीरापुर थाने को सौंप दिया गया।

हिरापुर थाने में केस संख्या 295/2026, दिनांक 21.09.2026 के तहत धारा 303(2), 62, 334(1), 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *