Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

जामुड़िया में सनसनी – TMC युवा नेता की पत्नी जली हुई मिली, घर के अंदर मिला अर्धदग्ध शव, पति हिरासत में

जामुड़िया, शिल्पांचल टुडे।

जामुड़िया के केंदा फाड़ी अंतर्गत सोनपुर गांव में मंगलवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक घर के अंदर 40 वर्षीय महिला का जला हुआ शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतका की पहचान पम्पा मंडल के रूप में हुई है। वह पांडवेश्वर ब्लॉक के युवा तृणमूल अध्यक्ष नरौत्तम मंडल उर्फ निताई की पत्नी थीं।

सुबह घर के अंदर पम्पा का अर्धदग्ध शव देखकर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। केंदा फाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया।

पुलिस ने शक के आधार पर पति नरौत्तम मंडल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर घर के अंदर महिला आग में कैसे झुलस गई? यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई साजिश है? पुलिस ने अभी तक कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है। मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।

बताया जा रहा है कि मृतका पम्पा मंडल का मायका सलानपुर थाना के सामडी गांव में है।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज

नरौत्तम मंडल पांडवेश्वर ब्लॉक के युवा तृणमूल अध्यक्ष हैं और उन्हें पांडवेश्वर के पूर्व विधायक नरेन चक्रवर्ती का करीबी माना जाता है। बताया जा रहा है कि वह चुनाव बाद हिंसा और वसूली के मामलों में गिरफ्तार हुए थे और फिलहाल जमानत पर बाहर थे। इस घटना के बाद राजनीतिक चर्चाएं भी तेज हो गई हैं।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *