Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

मुंबई में मुकेश अंबानी से मिले शुभेंदु अधिकारी – एंटीलिया में बंगाल में निवेश और रोजगार पर हुई चर्चा

कोलकाता/ शिल्पांचल टुडे

बंगाल में निवेश को लेकर सियासी हलचल तेज है। इसी बीच मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की मुंबई में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी से मुलाकात की खबर सामने आई है।

सूत्रों के अनुसार यह मुलाकात मुंबई स्थित अंबानी के आवास एंटीलिया में हुई। इस दौरान पश्चिम बंगाल में औद्योगिक विस्तार, संभावित निवेश और रोजगार के नए अवसरों को लेकर चर्चा हुई।

शुभेंदु अधिकारी ने अंबानी परिवार का आभार जताते हुए उन्हें बंगाल की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा मां काली का स्मृति चिन्ह भेंट किया।

गौरतलब है कि बंगाल में बड़े उद्योग और रोजगार को लेकर लगातार बैठकें हो रही हैं। इससे पहले जून में करण अडानी के साथ भी उनकी बैठक हुई थी।

हालांकि, इस मुलाकात को लेकर रिलायंस की तरफ से बंगाल में किसी नई परियोजना या निवेश को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। आगे की स्थिति सरकार और कंपनी की औपचारिक घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगी।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *