Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

TMC में घमासान – ऋतब्रत का सनसनीखेज आरोप, बोले- कैमक स्ट्रीट से रची गई ममता को हराने की साजिश, लिस्ट में 14 नाम

कोलकाता/ शिल्पांचल टुडे

तृणमूल कांग्रेस के अंदर चल रही लड़ाई के बीच विपक्षी नेता ऋतब्रत बनर्जी के एक बयान ने बंगाल की सियासत में भूचाल ला दिया है।

एक इंटरव्यू में ऋतब्रत ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि 2026 विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी समेत TMC के 14 उम्मीदवारों को हराने की साजिश रची गई थी, और यह पूरी प्लानिंग कैमक स्ट्रीट स्थित अभिषेक बनर्जी के कार्यालय से हुई थी।

ऋतब्रत का आरोप है कि उस कथित लिस्ट में सबसे पहला नाम खुद ममता बनर्जी का था और आखिरी नाम उनका अपना था। उन्होंने कहा कि उनके पास इसके पुख्ता सबूत हैं, जिसे वह कोर्ट में भी पेश कर सकते हैं।

क्या थी साजिश?

ऋतब्रत के मुताबिक, प्लान के तहत उन 14 सीटों पर TMC के पोलिंग एजेंटों को बूथ में घुसने से रोका गया और बड़े कार्यकर्ताओं को जानबूझकर निष्क्रिय कर दिया गया, ताकि अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार हार जाएं। उनका दावा है कि मकसद ममता बनर्जी को हराकर पार्टी और सरकार पर कब्जा करना था।

गौरतलब है कि भवानीपुर में ममता बनर्जी को शुभेंदु अधिकारी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद ममता ने भी एजेंटों को रोके जाने का आरोप लगाया था।

फिलहाल इस पूरे मामले पर अभिषेक बनर्जी खेमे की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। वहीं चुनाव आयोग पहले से ही TMC के दोनों गुटों से पार्टी के नाम और चिन्ह को लेकर दस्तावेज मांग चुका है।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *