Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

बाराबनी में कोयला परिवहन होगा और तेज – ECL ने नई रेलवे साइडिंग के लिए निकाला 1.04 करोड़ का टेंडर

बाराबनी, शिल्पांचल टुडे

ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ECL) ने सोनपुर बाजारी क्षेत्र में कोयला परिवहन को और सुचारू बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने अपनी नई रेलवे साइडिंग में कोयला हैंडलिंग को लेकर 1 करोड़ 4 लाख रुपये का टेंडर जारी किया है।

जानकारी के अनुसार यह टेंडर Sonepur Bazari Area की नई रेलवे साइडिंग में लगे TRS Hoppers से बड़े आकार के कोयले के टुकड़े यानी Coal Boulders हटाने के लिए निकाला गया है। अक्सर बड़े बोल्डर की वजह से हॉपर जाम होने और लोडिंग में रुकावट आती है, जिसे दूर करने के लिए यह व्यवस्था की जा रही है।

टेंडर से जुड़ी मुख्य जानकारी –

– काम: रेलवे साइडिंग के हॉपर्स से Coal Boulders हटाना
– लोकेशन: सोनपुर बाजारी एरिया, बाराबनी
– अनुमानित लागत: लगभग ₹1.04 करोड़
– बोली जमा करने की अंतिम तिथि: 25 सितंबर 2026

सोनपुर बाजारी एरिया ECL के सबसे महत्वपूर्ण कोयला उत्पादन और डिस्पैच क्षेत्रों में से एक है। नई रेलवे साइडिंग के शुरू होने से रेल के जरिए कोयला भेजने की क्षमता काफी बढ़ी है। ऐसे में यह काम साइडिंग की कार्यक्षमता बढ़ाने और कोयला लोडिंग में आने वाली तकनीकी बाधाओं को खत्म करने के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

ECL का यह टेंडर कंपनी के आधिकारिक पोर्टल पर लाइव है। कंपनी मुख्यालय Sanctoria, Dishergarh से इस पूरी प्रक्रिया पर नजर रखी जा रही है।


 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *