Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

लगातार बारिश से डूबी स्टील सिटी दुर्गापुर – सड़कें बनीं तालाब, घरों में घुसा पानी, IMD ने आज भी जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

दुर्गापुर, शिल्पांचल टुडे

लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने औद्योगिक नगरी दुर्गापुर को बेहाल कर दिया है। शहर के कई वार्डों में जलजमाव के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और कई जगहों पर हालात बाढ़ जैसे बन गए हैं।

कहां-कहां भरा पानी?

– वार्ड नंबर 23, एमएमसी इलाका: यहां पुल के नीचे कमर तक पानी भर गया है। लोगों को जान जोखिम में डालकर पानी के बीच से आना-जाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों में जल निकासी व्यवस्था को लेकर भारी नाराजगी है।
– सिटी सेंटर, 6 नंबर स्ट्रीट: सिटी सेंटर के पॉश इलाके अलाउद्दीन खान बीथि की 6 नंबर गली भी पूरी तरह जलमग्न हो गई है। कई घरों में बारिश का पानी घुस गया है, जिससे लोगों का घरेलू सामान खराब हो गया है।

सड़कों पर घुटने भर पानी होने से गाड़ियों की आवाजाही ठप सी हो गई है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

आज भी भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने राहत की कोई उम्मीद नहीं दी है। IMD के 25 सितंबर के ताजा अपडेट के अनुसार दक्षिण बंगाल में आज बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट है, जबकि 26 सितंबर को भी भारी बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

प्रशासन ने जलजमाव वाले इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और बेवजह पानी भरी सड़कों पर न जाने की अपील की है।


 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *