Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

एसक्यूआरएस कार्य के कारण आसनसोल मंडल में ट्रेनों का विनियमन

आसनसोल, 25 सितंबर 2026।
आसनसोल मंडल, पूर्व रेलवे द्वारा डर्गापुर कोक ओवन प्लांट–वारिया अप-1 मेन लाइन खंड में Simplex/Plassers’ Quick Relaying System (SQRS) कार्य के लिए 03:30 बजे से 07:00 बजे तक 3.5 घंटे का ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक निर्धारित किया गया है। यह ब्लॉक 27.09.2026, 30.09.2026, 04.10.2026, 07.10.2026, 11.10.2026, 14.10.2026 एवं 18.10.2026 को लिया जाएगा।

इसके परिणामस्वरूप, उक्त तिथियों पर मेमू ट्रेन संख्या 63505 एवं 63507 बर्द्धमान–आसनसोल तथा 63506 एवं 63508 आसनसोल–बर्द्धमान रद्द रहेंगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों की नवीनतम परिचालन स्थिति की जानकारी प्राप्त कर अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *