Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल में टोटो चालकों का हल्ला बोल – रूट प्रतिबंध के खिलाफ कुमारपुर में प्रदर्शन, रोजी-रोटी पर संकट का आरोप

आसनसोल, शिल्पांचल टुडे

शहर में टोटो परिचालन पर लगाए जा रहे रूट प्रतिबंधों के खिलाफ सोमवार को टोटो चालकों का गुस्सा फूट पड़ा। आसनसोल के कुमारपुर स्थित मनोज इलाके के पास बड़ी संख्या में टोटो चालकों ने प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

क्या है चालकों की मांग?

प्रदर्शन कर रहे चालकों का कहना है कि शहर के कई प्रमुख मार्गों पर टोटो का परिचालन सामान्य रूप से हो रहा है, लेकिन सिर्फ भगत सिंह मोड़ से सतईशा मोड़ के बीच उन्हें टोटो चलाने से रोका जा रहा है।

चालकों का आरोप है कि प्रशासन के इस फैसले से उनकी दैनिक कमाई पर सीधा असर पड़ रहा है। टोटो ही उनके परिवार का एकमात्र सहारा है और रूट बंद होने से घर चलाना मुश्किल हो गया है।

प्रशासन से लगाई गुहार

टोटो चालकों ने प्रशासन से मांग की है कि उन्हें पहले की तरह अपने निर्धारित रूट पर चलने की अनुमति दी जाए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि उन्हें इस मार्ग पर टोटो चलाने की अनुमति नहीं दी जाती है, तो प्रशासन को उनके लिए वैकल्पिक रोजगार की व्यवस्था करनी होगी।

फिलहाल टोटो रूट को लेकर प्रशासन और चालकों के बीच का यह विवाद अब सिर्फ ट्रैफिक व्यवस्था का मुद्दा नहीं रहा, बल्कि यह सैकड़ों परिवारों के रोजगार से जुड़ा बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *