करदाताओं को बड़ी राहत, CBDT ने ऑडिट वाले मामलों में ITR दाखिल करने की अंतिम तिथि बढ़ाई
नई दिल्ली, 28 सितंबर 2026। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की समय सीमा बढ़ा दी है।
क्या है नया फैसला:
आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 139 के तहत जिन व्यक्तियों पर ऑडिट लागू होता है, उनके लिए रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 से बढ़ाकर 21 नवंबर 2026 कर दी गई है।
इसी के साथ ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की ‘निर्दिष्ट तिथि’ भी 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है।
CBDT की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस संबंध में औपचारिक आदेश/अधिसूचना अलग से जारी की जा रही है।
यह फैसला लाखों व्यापारियों, कंपनियों और ऑडिट के दायरे में आने वाले करदाताओं को बड़ी राहत देगा।














