Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

पांडवेश्वर में बच्चों के साथ विधायक जितेंद्र तिवारी, छोड़ा प्राथमिक विद्यालय के वार्षिक खेलकूद में बढ़ाया हौसला, कहा – खेल से ही बनता है मजबूत भविष्य

शिल्पांचल टुडे, पांडवेश्वर।

पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र के छोड़ा प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर पांडवेश्वर के विधायक जितेंद्र तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और बच्चों का उत्साह बढ़ाया।

स्कूल परिसर में आयोजित इस खेल उत्सव में बच्चों का जोश देखते ही बन रहा था। छात्र-छात्राओं ने दौड़, कबड्डी, लॉन्ग जंप समेत कई खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विधायक जितेंद्र तिवारी ने खुद मैदान में जाकर बच्चों से मुलाकात की, उनके खेल को देखा और तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ाया।

बच्चों की प्रतिभा की सराहना

विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें सही मंच और प्रोत्साहन की जरूरत है। खेल न सिर्फ शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि बच्चों में टीम वर्क, अनुशासन और आत्मविश्वास भी पैदा करता है। उन्होंने विजेता बच्चों को बधाई दी और सभी प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

छोड़ा गांव की विरासत से हुए रूबरू

इस दौरान विधायक को छोड़ा गांव के प्राचीन इतिहास और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को करीब से जानने का मौका भी मिला। उन्होंने कहा कि छोड़ा जैसे ऐतिहासिक गांवों की अपनी एक अलग पहचान है। अपनी मिट्टी, अपने इतिहास और अपनी परंपराओं को जानना और उसे साथ लेकर आगे बढ़ना नई पीढ़ी के लिए बहुत जरूरी है। यही हमारी असली ताकत है।

कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। खेल, शिक्षा और संस्कृति के संगम के साथ यह वार्षिक खेलकूद कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *