Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल-दुर्गापुर के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: 15 ट्रेनें 31 दिसंबर तक दुर्गापुर नहीं जाएंगी, रूट बदला, सफर से पहले लिस्ट जरूर देखें

शिल्पांचल टुडे, आसनसोल/दुर्गापुर।

अगर आप दुर्गापुर से ट्रेन पकड़ने वाले हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। Eastern Railway ने अंडाल-दुर्गापुर सेक्शन में परिचालन में बदलाव को 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2026 तक बढ़ा दिया है।

इस फैसले के तहत 15 मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें अब अंडाल स्टेशन पर ही लोकोमोटिव रिवर्सल करेंगी और अंडाल-दुर्गापुर-अंडाल सेक्शन को छोड़कर आसनसोल-अंडाल-सैंथिया मार्ग से चलेंगी।

दुर्गापुर यात्रियों को होगा सबसे ज्यादा असर

इस नई व्यवस्था के कारण इन ट्रेनों को तय तारीखों पर दुर्गापुर स्टेशन पर ठहराव नहीं मिलेगा। यानी जिन यात्रियों ने दुर्गापुर से चढ़ने-उतरने की टिकट बुक की है, उन्हें अपनी यात्रा से पहले ट्रेन का संशोधित रूट जरूर चेक करना होगा। नहीं तो उन्हें आखिरी समय में परेशानी हो सकती है।

कौन सी 15 ट्रेनें प्रभावित हैं?

रेलवे द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार ये ट्रेनें प्रभावित रहेंगी:
12551/52 SMVT बेंगलुरु-कामाख्या AC सुपरफास्ट, 13417/18 दीघा-मालदा टाउन एक्सप्रेस, 13425/26 मालदा-सूरत एक्सप्रेस, 15629/30 तांबरम-सिलघाट टाउन एक्सप्रेस, 15640 कामाख्या-पुरी एक्सप्रेस, 15661/62 रांची-कामाख्या एक्सप्रेस, 15929/30 तांबरम-न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस और 22611/12 चेन्नई-न्यू जलपाईगुड़ी सुपरफास्ट समेत कुल 15 सेवाएं।

नया रूट क्या होगा?

पहले इन ट्रेनों का रूट आसनसोल-अंडाल-दुर्गापुर-अंडाल-सैंथिया था। अब संशोधित रूट में ट्रेनें सीधे आसनसोल-अंडाल-सैंथिया होकर जाएंगी। उदाहरण के लिए 15629 तांबरम-सिलघाट एक्सप्रेस दुर्गापुर को स्किप कर देगी।

ध्यान दें: सभी 15 ट्रेनें रोजाना प्रभावित नहीं हैं। हर ट्रेन के लिए अलग-अलग JCO (Journey Commencing On) तारीखें तय हैं। इसलिए अपनी यात्रा की तारीख के हिसाब से NTES या रेलवे की वेबसाइट पर रूट जरूर जांच लें।


 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *