Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल के दयानंद हाई सेकेंडरी विद्यालय में भावुक विदाई समारोह, शिक्षक प्रभारी नारायण पासवान हुए सेवानिवृत्त, रवि कुमार ने संभाला कार्यभार

शिल्पांचल टुडे, आसनसोल।

आसनसोल बुधा स्थित प्रतिष्ठित दयानंद हाई सेकेंडरी विद्यालय में बुधवार को एक भावुक विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के शिक्षक प्रभारी नारायण पासवान के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें पूरे सम्मान के साथ विदाई दी गई।

समारोह के दौरान विद्यालय परिवार और अतिथियों ने उन्हें गुलदस्ता, शाल और उपहार देकर सम्मानित किया। इस दौरान स्कूल के शिक्षकों, छात्रों और कर्मचारियों की आंखें नम हो गईं।

नारायण पासवान ने अपने वक्तव्य में कहा –

अपने विदाई भाषण में नारायण पासवान ने कहा, “दयानंद विद्यालय मेरे लिए सिर्फ एक कार्यस्थल नहीं, बल्कि मेरा परिवार रहा है। मैंने यहां जो भी समय बिताया, वह मेरे जीवन का सबसे सुनहरा अध्याय है। यहां के बच्चों ने मुझे हमेशा शिक्षक होने का गर्व महसूस कराया।”

उन्होंने आगे कहा, “एक शिक्षक का सबसे बड़ा पुरस्कार उसके छात्रों की सफलता होती है। मैंने हमेशा कोशिश की है कि बच्चों को सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि जीवन के संस्कार भी दूं। अगर मुझसे जाने-अनजाने में कोई भूल हुई हो तो मैं क्षमा चाहता हूं। मैं विद्यालय के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।”

रवि कुमार ने संभाला नया पदभार

नारायण पासवान के सेवानिवृत्त होने के बाद विद्यालय के नए टीचर इंचार्ज के रूप में रवि कुमार ने पदभार ग्रहण किया। सभी शिक्षकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और सहयोग का भरोसा दिलाया।

गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर विद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षक मृत्युंजय कुमार सिंह, आर्यकन्या की शिक्षिका उर्मिला ठाकुर, DAV स्कूल के टीचर इंचार्ज उपेंद्र कुमार सिंह, बृजेंद्र बहादुर सिंह, अशोक कुमार, असिस्टेंट टीचर इंचार्ज सीजू नारायण, उदय कुमार सिंह, दिलीप नारायण मिश्रा, सुशील कुमार सिंह, पूर्व शिक्षक नवीन चंद सिंह, पूर्व शिक्षक जवाहर सिंह सहित विद्यालय के सभी शिक्षक और अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।


 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *