Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

बंगाल में 5 साल बाद फिर जिंदा हुआ नंदीग्राम का ‘चोट कांड’, CM सुवेंदु अधिकारी ने नवान्न में दिखायी मेडिकल रिपोर्ट, CID जांच के आदेश

शिल्पांचल टुडे, कोलकाता।

बंगाल की राजनीति में 2021 का सबसे चर्चित मुद्दा एक बार फिर लौट आया है। नंदीग्राम में ममता बनर्जी के पैर में लगी चोट को लेकर राज्य सचिवालय नवान्न में शनिवार को बड़ा सियासी भूचाल आ गया।

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया कि 2021 में ममता बनर्जी के पैर में फ्रैक्चर होने का कोई मेडिकल सबूत नहीं है।

नवान्न में मेडिकल रिपोर्ट पेश

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने बांगुड़ इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोसाइंसेज की 11 मार्च 2021 की मेडिकल रिपोर्ट मीडिया के सामने रखी। उन्होंने कहा कि इस रिपोर्ट में कहीं भी फ्रैक्चर या हड्डी खिसकने का जिक्र नहीं है।

उन्होंने आरोप लगाया कि 2021 में चोट को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया था और इससे नंदीग्राम की जनता का अपमान हुआ था।

क्या था 2021 का पूरा मामला?

यह मामला 10 मार्च 2021 का है, जब विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान नंदीग्राम के बिरुलिया में तत्कालीन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बाएं पैर और कमर में चोट लगी थी। उस समय उन्होंने आरोप लगाया था कि भीड़ में उन्हें धक्का दिया गया है। इसके बाद वह पूरे चुनाव में व्हीलचेयर पर बैठकर प्रचार करती दिखीं थीं। उसी चुनाव में सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम सीट पर ममता बनर्जी को हराया था।

CID करेगी जांच, 9 अक्टूबर के बाद एक्शन

CM सुवेंदु अधिकारी ने इस पूरे प्रकरण की CID जांच कराने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अभी उपचुनाव के कारण आदर्श आचार संहिता लगी हुई है, इसलिए 9 अक्टूबर के बाद इस मामले में अगली कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई की घोषणा की जाएगी।

अब देखना यह है कि पांच साल पुराने इस मामले की जांच में क्या नया निकलता है और यह मामला कानूनी कार्रवाई तक जाता है या फिर सियासी आरोप-प्रत्यारोप तक ही सीमित रहता है।


 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *