Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

दुर्गापुर में छाया ‘देव-शुभश्री’ का जादू, सिटी सेंटर में उमड़ा जनसैलाब, ‘कोमर दोले’ पर झूमे फैंस

शिल्पांचल टुडे, दुर्गापुर।

दुर्गापुर के सिटी सेंटर में शनिवार की शाम फिल्मी सितारों के नाम रही। टॉलीवुड के सुपरस्टार देव और शुभश्री गांगुली अपनी नई फिल्म ‘रघु डकैत’ के प्रमोशन के लिए जैसे ही मंच पर पहुंचे, पूरा सिटी सेंटर तालियों और चीखों से गूंज उठा।

देव-शुभश्री की एक झलक पाने के लिए हजारों फैंस दोपहर से ही सिटी सेंटर में डटे हुए थे।

‘देवदा, आई लव यू’ के नारों से गूंजा सिटी सेंटर

देव के मंच पर आते ही फैंस ने मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाकर उनका स्वागत किया और ‘देवदा, तुमसे प्यार है’ के नारे लगने लगे। फैंस के इस प्यार को देख देव भी खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने मंच से अपनी टी-शर्ट उतारकर भीड़ में उछाल दी, जिसे पाने के लिए फैंस में होड़ मच गई।

इसके बाद ढाक की थाप पर जब देव का सुपरहिट गाना ‘कोमर दोले’ बजा तो देव ने स्टेज पर जमकर डांस कर समां बांध दिया। साथ में शुभश्री की क्यूट अदाओं ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

सुपरहिट जोड़ी को देख लौट आईं पुरानी यादें

देव और शुभश्री की जोड़ी बंगाली सिनेमा की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक है। ‘पराण जाय ज्वलिया रे’ और ‘खोकाबाबू’ जैसी सुपरहिट फिल्मों के बाद दोनों को एक साथ स्टेज पर देख फैंस की पुरानी यादें ताजा हो गईं।

कई फैंस ने कहा – “अब तक देव को सिर्फ पर्दे पर देखा था, आज सामने से देखकर सपना पूरा हो गया।”

दुर्गा पूजा से ठीक पहले देव और शुभश्री की इस मौजूदगी ने दुर्गापुर में पहले ही पूजा वाला माहौल बना दिया। साफ है, यह जोड़ी आज भी दर्शकों के दिलों पर राज करती है।


 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *