आसनसोल में रक्तदान से बचेगी कई जिंदगियां, वार्ड 83 में लगा विशाल शिविर, पूर्व मंत्री मोलोय घटक ने बढ़ाया हौसला
शिल्पांचल टुडे, आसनसोल।
रक्तदान महादान है, इस कहावत को सच कर दिखाया आसनसोल के वार्ड नंबर 83 के लोगों ने। पूर्व पार्षद Md Hasratullah उर्फ Bapi की पहल पर शनिवार को Silver Garden Marriage Hall में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान कर कई जिंदगियां बचाने का संकल्प लिया।
मलय घटक ने रक्तदाताओं का बढ़ाया हौसला
इस शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री मोलोय घटक पहुंचे। उन्होंने रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरों को सम्मानित किया और आयोजकों की इस पहल की जमकर सराहना की।
मलय घटक ने कहा, “खून की जरूरत कब, किसे पड़ जाए, कोई नहीं जानता। आपका दिया गया एक यूनिट खून किसी की पूरी जिंदगी बचा सकता है। रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। हर स्वस्थ व्यक्ति को साल में कम से कम दो बार रक्तदान जरूर करना चाहिए।”
युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह
शिविर में सुबह से ही युवाओं की लंबी कतार देखी गई। पहली बार रक्तदान करने वाले युवाओं में भी खासा उत्साह था। आयोजक Md Hasratullah (Bapi) ने सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों का आभार जताते हुए कहा कि इस तरह के शिविरों का मकसद लोगों में रक्तदान के प्रति डर को खत्म कर जागरूकता फैलाना है।
इस आयोजन ने न सिर्फ ब्लड बैंक में रक्त की कमी को पूरा करने में मदद की, बल्कि समाज में मानवता और एकता का एक बड़ा संदेश भी दिया।














