Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

धेमोमेन में कोयला चोरों पर बड़ा एक्शन, तड़के 5 बजे CISF-ECL की रेड, 20 टन अवैध कोयला जब्त

शिल्पांचल टुडे, आसनसोल।

कोयला तस्करों के खिलाफ शनिवार को धेमोमेन में बड़ा अभियान चला। ECL और CISF की संयुक्त टीम ने सुबह-सुबह छापेमारी कर करीब 18 से 20 टन अवैध कोयला बरामद किया है।

हनुमान मंदिर के पीछे डंप था कोयला

सूत्रों के अनुसार, ECL मुख्यालय की टास्क फोर्स को गुप्त सूचना मिली थी कि धेमोमेन कोलियरी क्षेत्र के खरमाबाद इलाके में हनुमान मंदिर के पीछे भारी मात्रा में चोरी का कोयला डंप कर रखा गया है।

सूचना मिलते ही शनिवार तड़के 5 बजे से ही ECL सुरक्षा इंस्पेक्टर पीयूष सिंह, CISF के डी.के. सिंह और सोदपुर एरिया सिक्योरिटी टीम के इंद्रनील माझी और जगदंबा महतो की टीम ने घेराबंदी कर दी। यह अभियान दोपहर 1 बजे तक चला।

टीम ने मौके से लावारिस हालत में पड़े करीब 20 टन कोयले को जब्त कर ट्रकों से धेमोमेन कोलियरी परिसर में सुरक्षित पहुंचा दिया।

हीरापुर थाना पुलिस करेगी जांच

कोयला जब्ती के बाद ECL ने नियमानुसार कानूनी प्रक्रिया पूरी की और हीरापुर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

हालांकि मौके से किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन सवाल यह है कि इतनी बड़ी मात्रा में कोयला वहां किसने डंप किया? क्या इसके पीछे कोई बड़ा तस्कर गिरोह है? पुलिस अब इस एंगल से भी जांच कर रही है।

ECL अधिकारियों ने साफ कहा है कि कोयला चोरी और अवैध कारोबार के खिलाफ ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।


 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *