Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

Coal India कर्मचारियों की दिवाली से पहले दिवाली! PLR बढ़कर हुआ ₹1,10,250, पिछले साल से ₹7,250 ज्यादा

कोलकाता / आसनसोल।

Coal India और उसकी सभी अनुषंगी कंपनियों ECL, BCCL, CCL सहित में काम करने वाले लाखों कोयला कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। कंपनी ने इस साल के Performance Linked Reward (PLR) यानी बोनस का ऐलान कर दिया है।

कितना मिलेगा बोनस?

सूत्रों के अनुसार, इस साल गैर-अधिकारी कर्मचारियों के लिए PLR की राशि ₹1,10,250 तय की गई है।

पिछले साल 2024 में कर्मचारियों को ₹1,03,000 PLR मिला था। इस हिसाब से इस बार सीधे ₹7,250 की बढ़ोतरी हुई है। दुर्गा पूजा और दीपावली से ठीक पहले हुई इस बढ़ोतरी से कोयला कर्मियों में जश्न का माहौल है।

कब आएगा खाते में पैसा?

हालांकि अभी कंपनी की ओर से भुगतान की तारीख और प्रो-राटा पात्रता को लेकर अंतिम आधिकारिक सर्कुलर जारी होना बाकी है। उम्मीद है कि JBCCI की बैठक के बाद जल्द ही भुगतान की तिथि घोषित कर दी जाएगी और पूजा से पहले ही यह राशि कर्मचारियों के खाते में आ जाएगी।

ECL मुख्यालय समेत सभी क्षेत्रों में इस फैसले के बाद कर्मचारियों में खुशी की लहर है। यूनियन नेताओं ने भी इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि यह कर्मचारियों की मेहनत का सम्मान है।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *