कुल्टी में BMS का शक्ति प्रदर्शन! बर्नपुर इस्को चुनाव में जीत के बाद विजयी श्रमिक नेताओं का भव्य अभिनंदन
शिल्पांचल टुडे, कुल्टी।
बर्नपुर इस्को मजदूर संघ चुनाव में भारतीय मजदूर संघ (BMS) की शानदार जीत के बाद कुल्टी में जश्न का माहौल है। इसी जीत का जश्न मनाने के लिए रविवार शाम कुल्टी क्लब सभागार में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कुल्टी BMS के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में चुनाव में विजयी हुए नेताओं का फूल-माला और पुष्पगुच्छ देकर जोरदार स्वागत किया गया।
कौन-कौन रहे मौजूद?
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में BMS के विजयी जनरल सेक्रेटरी संजित बनर्जी, कॉन्ट्रैक्चुअल वर्कर्स के जनरल सेक्रेटरी संजित प्रसाद और BMS अध्यक्ष अजय सिंह मौजूद रहे।
वहीं, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कुल्टी BMS के जनरल सेक्रेटरी उत्पल घोष, अध्यक्ष राजकिशोर कोइरी, फेडरेशन सदस्य बच्चू कुमार, वरिष्ठ नेता बिनय सिंह और पश्चिम बर्दवान जिला कार्यकारी अध्यक्ष गोविंद मांझी ने विजयी नेताओं को बधाई दी।
इसके अलावा मिथिलेश राय, विशाल मांझी, आनंद झा, प्रेमनाथ पांडे, रवि शंकर चौबे, राजेश शर्मा, सुब्रत मांझी, विद्युत गोप, शेखर श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
श्रमिक एकता पर जोर
मंच से वक्ताओं ने कहा कि यह जीत सिर्फ नेताओं की नहीं, बल्कि हर मजदूर की जीत है। BMS हमेशा श्रमिकों के हक, उनकी सुरक्षा और सम्मान के लिए लड़ता रहेगा। संगठन को और मजबूत बनाकर आने वाले दिनों में मजदूरों की हर समस्या को प्रबंधन के सामने मजबूती से रखा जाएगा।
समारोह के अंत में कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को और मजबूत करने और मजदूर हित में लगातार काम करने का संकल्प लिया।














