कुल्टी में DM का औचक निरीक्षण, सेवा सेतु शिविर में पहुंचकर परखीं सरकारी सेवाएं
शिल्पांचल टुडे, कुल्टी।
कुल्टी में चल रहे ‘सेवा सेतु’ शिविर में आज उस समय हलचल बढ़ गई जब पश्चिम बर्दवान के जिलाधिकारी (DM) अचानक निरीक्षण करने पहुंच गए।
DM ने कुल्टी के बोरो कार्यालय नंबर-8 में लगे इस शिविर का दौरा किया और वहां दी जा रही सरकारी सेवाओं का बारीकी से जायजा लिया।
क्या है सेवा सेतु शिविर?
‘सेवा सेतु’ अभियान राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका मकसद है कि लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। जाति प्रमाण पत्र, अनपूर्णा योजना, स्वास्थ साथी, वृद्धा पेंशन जैसी सभी सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों को एक ही जगह पर मिल सके।
निरीक्षण के दौरान DM ने एक-एक काउंटर पर जाकर अधिकारियों से पूछा कि कितने आवेदन आए हैं और उनका निस्तारण कितनी जल्दी हो रहा है। उन्होंने आम लोगों से भी बात की और पूछा कि उन्हें कोई परेशानी तो नहीं हो रही है।
DM ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि शिविर में आने वाले हर व्यक्ति की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाए और किसी को भी बेवजह परेशान न किया जाए।
DM के इस औचक दौरे से अधिकारियों में हड़कंप मच गया और शिविर की कार्यप्रणाली को और चुस्त-दुरुस्त करने पर जोर दिया जा रहा है।














