बंगाल की राजनीति में बड़ा खेल! TMC से इस्तीफा देकर 2 महीने में ही BJP में आईं कोयल मल्लिक, अब भगवा झंडे से लड़ेंगी राज्यसभा उपचुनाव
शिल्पांचल टुडे, कोलकाता।
पश्चिम बंगाल की राजनीति में रविवार को बड़ा सियासी धमाका हुआ है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की केंद्रीय चुनाव समिति ने राज्यसभा उपचुनाव 2026 के लिए बंगाली फिल्मों की सुपरस्टार रुक्मिणी मल्लिक उर्फ कोयल मल्लिक को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है।
इस ऐलान के साथ ही बंगाल की सियासत गरमा गई है, क्योंकि कोयल मल्लिक कुछ महीने पहले तक ममता बनर्जी की TMC की ही राज्यसभा सांसद थीं।
TMC से इस्तीफा, अब BJP की उम्मीदवार
दरअसल, कोयल मल्लिक को इसी साल TMC ने राज्यसभा भेजा था। उन्होंने 6 अप्रैल 2026 को सांसद के तौर पर शपथ भी ली थी, लेकिन बिना एक भी सत्र में शामिल हुए 16 जुलाई 2026 को उन्होंने अचानक इस्तीफा दे दिया था। उनका कार्यकाल 2 अप्रैल 2032 तक था। उनकी खाली हुई सीट पर ही अब उपचुनाव हो रहा है।
और अब उसी खाली सीट पर BJP ने उन्हें अपना उम्मीदवार बना दिया है। इसे TMC के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
कौन हैं कोयल मल्लिक?
कोयल मल्लिक बंगाल के दिग्गज अभिनेता रंजीत मल्लिक की बेटी हैं और बंगाली सिनेमा का जाना-माना चेहरा हैं। उन्होंने राजनीति में इसी साल कदम रखा था।
16 अक्टूबर को होगा मतदान
चुनाव आयोग के अनुसार पश्चिम बंगाल की इस 1 सीट पर उपचुनाव के लिए 16 अक्टूबर को वोटिंग होगी। नामांकन की आखिरी तारीख 6 अक्टूबर है।
इसी के साथ भाजपा ने उत्तराखंड से दिनेश आर्य को भी राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किया है।














