Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल में अग्नि सुरक्षा को लेकर विशेष पहल, 6 अक्टूबर को लगेगा Fire Safety Awareness Camp

शिल्पांचल टुडे, आसनसोल।

शहर में आग से होने वाले हादसों को रोकने और लोगों को जागरूक करने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। पश्चिम बंगाल अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग और आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स के संयुक्त तत्वावधान में Fire Safety Awareness Camp (सेवा सेतु अभियान) का आयोजन किया जा रहा है। उक्त बात की जानकारी आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव शंभू नाथ झा ने दी।

इस कार्यक्रम में होटल ओनर एसोसिएशन भी सहयोगी के रूप में जुड़ा है।

कब और कहाँ होगा कार्यक्रम?

यह जागरूकता शिविर 6 अक्टूबर 2026, शाम 6:30 बजे चैंबर भवन, मुरगासोल, आसनसोल में आयोजित होगा।

इस शिविर का मुख्य उद्देश्य होटल, दुकानों, मार्केट और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में आग से बचाव के उपायों, फायर सेफ्टी के नियमों और आपात स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी देना है।

आयोजकों के अनुसार, इस कैंप में फायर विभाग के अधिकारी फायर सेफ्टी ऑडिट और लाइसेंस से जुड़ी प्रक्रियाओं को भी सरल भाषा में समझाएंगे, ताकि व्यापारी वर्ग को किसी प्रकार की परेशानी न हो।


 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *