Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

इंदिरा एकादशी पर आसनसोल में भक्ति की बहेगी गंगा, देश के मशहूर भजन सम्राट श्री राज पारीक करेंगे बाबा श्याम का गुणगान

शिल्पांचल टुडे, आसनसोल।

पितृपक्ष की पावन इंदिरा एकादशी के शुभ अवसर पर श्याम नगरी आसनसोल में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम होने जा रहा है। श्री श्याम सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में भव्य श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

इस भव्य संध्या में देश के सुप्रसिद्ध भक्ति संगीतकार राज पारीक अपने मधुर और दिव्य भजनों से भक्तों को झूमने पर मजबूर कर देंगे। उनके एक से बढ़कर एक श्याम भजन पूरे वातावरण को श्याममय बना देंगे।

तैयारियां पूरी, प्रशासन से अनुमति

ट्रस्ट की ओर से बताया गया कि कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन के लिए पुलिस और जिला प्रशासन से विधिवत अनुमति ले ली गई है। भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

भक्तों की सुविधा के लिए वाहनों की पार्किंग की विशेष व्यवस्था राहा लेन स्थित म्यूनिसिपल पार्क में की गई है, ताकि मंदिर परिसर में भीड़ न हो और सभी भक्त आराम से संकीर्तन का आनंद ले सकें।

6 अक्टूबर को श्याम मंदिर में जुटेंगे हजारों श्याम प्रेमी

यह भव्य संकीर्तन 6 अक्टूबर, मंगलवार को श्री श्याम मंदिर, आसनसोल में आयोजित होगा। इंदिरा एकादशी के दिन आयोजित हो रहे इस संकीर्तन का विशेष धार्मिक महत्व है। आयोजकों को उम्मीद है कि इस पावन अवसर पर आसनसोल सहित दुर्गापुर, बर्नपुर, रानीगंज और आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्याम प्रेमी पहुंचेंगे।

श्री श्याम सेवा ट्रस्ट ने सभी धर्मप्रेमी जनता से इस भव्य संकीर्तन में सपरिवार पहुंचकर बाबा श्याम का आशीर्वाद लेने की अपील की है।


 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *