Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

कुल्टी में स्थायी दमकल केंद्र की मांग, ओबीसी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेश्वर शर्मा ने कुल्टी थाने को सौंपा मांग-पत्र

कुल्टी में स्थायी दमकल केंद्र की मांग, ओबीसी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेश्वर शर्मा ने कुल्टी थाने को सौंपा मांग-

शिल्पांचल टुडे, कुल्टी।

कुल्टी ब्लॉक क्षेत्र में स्थायी दमकल केंद्र की स्थापना की मांग तेज हो गई है। पश्चिम बर्दवान जिला ओबीसी कांग्रेस कमेटी के चेयरमैन एडवोकेट राजेश्वर शर्मा ने इस संबंध में कुल्टी थाना प्रभारी को एक लिखित आवेदन सौंपा है।

4 अक्टूबर 2026 को सौंपे गए इस पत्र में उन्होंने कहा है कि कुल्टी ब्लॉक और इसके आसपास का इलाका एक बड़ा और घनी आबादी वाला क्षेत्र है, जहां आवासीय इलाके, बाजार, औद्योगिक प्रतिष्ठान, शैक्षणिक संस्थान और अन्य सार्वजनिक सुविधाएं हैं। आग लगने या किसी अन्य आपात स्थिति में तत्काल नजदीक में कोई स्थायी दमकल केंद्र नहीं होने के कारण मौके पर पहुंचने में काफी समय बर्बाद हो जाता है, जिससे जान-माल का भारी नुकसान हो सकता है।

एडवोकेट शर्मा ने कहा कि आम जनता, व्यापारियों, श्रमिकों और कुल्टी के निवासियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुल्टी ब्लॉक में एक उपयुक्त और सुलभ स्थान पर स्थायी फायर ब्रिगेड स्टेशन की स्थापना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने कुल्टी थाना प्रभारी के माध्यम से इस जनहित की मांग को सक्षम प्राधिकारी तक पहुंचाने और जल्द से जल्द उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि यह मांग कुल्टी की जनता के व्यापक हित और जीवन व संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाई गई है।


 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *