Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

बर्नपुर में फुटबॉल का महाकुंभ, 16 टीमों के टूर्नामेंट में खिलाड़ियों का जोश बढ़ाने पहुंचीं विधायक सह मंत्री अग्निमित्रा पॉल

शिल्पांचल टुडे, बर्नपुर।

बर्नपुर बॉयज हाई स्कूल के ऐतिहासिक मैदान में रविवार को फुटबॉल का रोमांच अपने चरम पर रहा। राइज योर वॉइस के तत्वावधान में आयोजित भव्य फुटबॉल टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लेकर अपने खेल का जौहर दिखाया।

टूर्नामेंट के दौरान युवा खिलाड़ियों के उत्साह और फुटबॉल के प्रति उनके जुनून ने पूरे मैदान को जीवंत बना दिया। दर्शकों की भारी भीड़ ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा की वरिष्ठ नेत्री एवं आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पॉल मैदान में पहुंचीं। उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस मौके पर विधायक अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि इस तरह के खेल आयोजन युवाओं को नशे और गलत रास्तों से दूर रखकर सही दिशा में ले जाते हैं। खेल से न सिर्फ शारीरिक विकास होता है बल्कि टीम भावना और अनुशासन भी सीखने को मिलता है।

उन्होंने राइज योर वॉइस के सभी आयोजकों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी और सभी 16 प्रतिभागी टीमों व खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी बर्नपुर में इस तरह के बड़े खेल आयोजनों को लगातार बढ़ावा मिलना चाहिए ताकि स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का बड़ा मंच मिल सके।


 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *