Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल में जर्जर सड़क की सूरत बदलेगी, वार्ड नंबर 30 में 50 लाख की लागत से सड़क मरम्मत कार्य का शिलान्यास

शिल्पांचल टुडे, आसनसोल।

आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में बेहाल सड़कों की मरम्मत के लिए एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। बोरो-3 के अंतर्गत वार्ड नंबर 30 में गोपालनगर ब्रिज से गोपालनगर दुर्गा मंदिर होते हुए 19 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग तक जाने वाली सड़क के गड्ढों की मरम्मत और सड़क नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया गया।
आसनसोल उतर विधानसभा क्षेत्र के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने नारियल फोड़ कर और मंदिर में पूजा करके किया।
इस सड़क की हालत लंबे समय से खराब थी, जिससे स्थानीय लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। विशेषकर बरसात के दिनों में गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता था। स्थानीय निवासियों की लगातार मांग के बाद इस सड़क के कायाकल्प का निर्णय लिया गया है।

लगभग 50 लाख रुपये की लागत से इस सड़क का पुनर्निर्माण और मरम्मत कार्य पूरा किया जाएगा। इस कार्य के पूरा होने से इलाके के हजारों लोगों का दैनिक आवागमन और अधिक सुरक्षित, आसान और सुगम हो जाएगा।

इस अवसर पर कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा हमारी सरकार हमेशा सभी के साथ है और जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध है। आम लोगों की सुविधा और शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना ही हमारा मुख्य लक्ष्य है, जो पहले भी था, आज भी है और भविष्य में भी रहेगा।


 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *