Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल में डांडिया की धूम, फिटमिक्स ज़ुम्बा के डांडिया नाइट में बॉलीवुड बीट्स पर थिरकीं सैकड़ों महिलाएं

शिल्पांचल टुडे, आसनसोल।

नवरात्रि से पहले ही आसनसोल में डांडिया का खुमार छा गया है। शहर के प्रसिद्ध वुमन ओनली फिटनेस स्टूडियो फिटमिक्स ज़ुम्बा ने रविवार की शाम द आसनसोल क्लब लिमिटेड में एक भव्य डांडिया नाइट का आयोजन किया।

रंग-बिरंगे घाघरा-चोली, वन पीस, पारंपरिक ज्वेलरी और हाथों में डांडिया लेकर सैकड़ों महिलाएं पूरे जोश के साथ कार्यक्रम में शामिल हुईं। बॉलीवुड के सुपरहिट गानों और पारंपरिक गरबा की धुनों पर जब महिलाओं ने एक साथ डांस किया तो पूरा क्लब परिसर उत्सव में बदल गया। 12 साल की बच्ची से लेकर 65 साल की महिला तक, हर उम्र की महिलाओं का उत्साह देखने लायक था। पूरा कार्यक्रम बेहद व्यवस्थित और गरिमामय तरीके से संपन्न हुआ।

फिटमिक्स ज़ुम्बा की शुरुआत 2014 में फाउंडर रुचिका सखूजा और संदीप सखूजा ने की थी। पिछले 11 सालों में यह स्टूडियो हजारों महिलाओं को फिट बना चुका है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां हर उम्र की महिलाएं एक साथ फिटनेस करती हैं।

फाउंडर रुचिका सखूजा ने बताया कि ज़ुम्बा सिर्फ डांस नहीं, बल्कि पूरे शरीर की कसरत है। इससे तनाव कम होता है, हृदय स्वस्थ रहता है, वजन नियंत्रित होता है और मानसिक फिटनेस भी बढ़ती है।

कार्यक्रम में रूपा रॉय, शाज़िया, रोशनी जालान, दीप्ति, रानी, सुजाता, नीलम, सुनीता, कमला, मृणालिका, निशा अग्रवाल, सुष्मिता पारीक, सत्या, सीमा अग्रवाल, श्रुति, प्रतिभा, माला, सुदेष्णा, निबेदिता और मधु समेत सैकड़ों सदस्य मौजूद रहीं। क्लब का सभागार खचाखच भरा रहा। कार्यक्रम के बाद सभी प्रतिभागियों के लिए हाई-टी और डिनर की व्यवस्था की गई थी। अंत में फाउंडर ने कहा – फिट रहें, खुश रहें, नाचते रहें, स्वस्थ रहें।


 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *