साइबर प्रहार के बाद एक्शन में पुलिस, आसनसोल-दुर्गापुर में 121 गिरफ्तार, नियामतपुर पर खास नजर
शिल्पांचल टुडे, आसनसोल।
साइबर अपराध के खिलाफ आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट ने बड़ी कार्रवाई की है। 17 अगस्त को शुरू हुए साइबर प्रहार अभियान के बाद से अब तक कुल 10 मामले दर्ज कर 121 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस की सबसे ज्यादा नजर कुल्टी थाना क्षेत्र के नियामतपुर और दुर्गापुर पर है। नियामतपुर से अकेले 25 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस को शक है कि इस इलाके के कुछ लोगों के तार झारखंड के जामताड़ा में सक्रिय साइबर नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं, जिसकी जांच चल रही है।
पुलिस अब सिर्फ गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि आरोपियों की संपत्ति, बैंक खातों और आर्थिक लेन-देन की भी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि साइबर अपराध के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।














