Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

कई महीनों बाद DLMC की अहम बैठक, बंद कारखानों की जमीन के पुन: उपयोग पर जोर, DM को मिला सम्मान

शिल्पांचल टुडे, आसनसोल।

लंबे समय से लंबित डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी (DLMC) की महत्वपूर्ण बैठक चुनाव के बाद मंगलवार जिला अधिकारी कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अधिकारी एस. पन्नोबालम ने की।

बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

मुख्य बिंदु

सड़कों की मरम्मत: जिला अधिकारी एस पन्नोबालम ने बताया कि कई औद्योगिक इकाइयों तक जाने वाले रास्तों की मरम्मत का काम शुरू हो चुका है और बाकी बचे कार्यों का टेंडर पूजा के बाद किया जाएगा।

बंद कारखानों की जमीन: फिलहाल सरकार का मुख्य उद्देश्य बंद पड़े कारखानों की जमीन का जल्द से जल्द पुन: उपयोग सुनिश्चित करना है, ताकि औद्योगिक विकास को गति मिल सके।

नया ब्रिज: रानीगंज के मेजिया में एक और नए ब्रिज के निर्माण की योजना पर भी चर्चा हुई।

स्वच्छता अभियान: नगर निगम के कमिश्नर दिलीप मिश्रा ने स्वच्छता से जुड़े नए अभियान की जानकारी दी।

फायर विभाग पर आरोप: इस अवसर पर SBFCI के महासचिव जगदीश बागरी ने कड़ी आपत्ति जताते हुए आरोप लगाया कि फिलहाल बंगाल का सबसे भ्रष्ट विभाग दमकल विभाग है। इस कारण कई उद्योगपतियों को फायर लाइसेंस लेने और रिन्यू कराने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

प्रदूषण के कारण बंद फैक्ट्रियां: फायर ब्रिक्स एसोसिएशन की ओर से अशोक चक्रवर्ती ने बताया कि प्रदूषण विभाग द्वारा कई कारखानों को बंद कर दिया गया है और अनुरोध किया कि जहाँ तक संभव हो उन्हें फिर से चालू करने की अनुमति दी जाए।

सभा के अंत में SBFCI के महासचिव जगदीश बागड़ी, निखिलेश उपाध्याय और अजय खैतान ने जिला अधिकारी एस पन्नोबालम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि एस. पन्नोबालम पश्चिम बंगाल के एकमात्र जिला शासक हैं जिन्होंने लगातार दो चुनाव – 2024 का लोकसभा चुनाव और 2026 का विधानसभा चुनाव बेहद शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराए हैं। इस उपलब्धि के लिए जिला अधिकारी को एक स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया।

इस बैठक में अतिरिक्त जिला शासक मिथुन विश्वास, नगर निगम प्रशासक दिलीप मिश्रा, उद्योगपति अनिल अग्रवाल, रश्मि ग्रुप के उपाध्यक्ष सुजीत मोहता सहित कई प्रमुख उद्योगपति उपस्थित थे।


 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *