आसनसोल में तेज रफ्तार डंपर का कहर, कुमारपुर मोड़ पर बाइक सवार गंभीर घायल; गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम, नो-एंट्री की उठी मांग
शिल्पांचल टुडे, आसनसोल।
आसनसोल के कुमारपुर मोड़ पर एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और गुस्साए स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया।
व्यस्त समय में डंपरों की आवाजाही से हादसा
स्थानीय लोगों का कहना है कि कुमारपुर मोड़ पर दिन के व्यस्त समय में भी बेधड़क डंपरों की आवाजाही होती है। स्कूल और ऑफिस के समय में भारी वाहनों के कारण सड़क पर जाम और हादसे का खतरा बना रहता है। आज का हादसा उसी लापरवाही का नतीजा है।
नो-एंट्री की मांग पर अड़े लोग
हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया और मांग की कि सुबह और शाम के पीक आवर्स में डंपरों के लिए सख्त नो-एंट्री व्यवस्था लागू की जाए। लोगों ने कहा कि जब तक प्रशासन इस पर ठोस कदम नहीं उठाता, हादसे नहीं रुकेंगे।
पुलिस ने संभाला मोर्चा
सड़क जाम की सूचना मिलते ही आसनसोल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया और यातायात को सामान्य कराया। घायल बाइक सवार को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
इस घटना के बाद एक बार फिर आसनसोल में भारी वाहनों की बेलगाम आवाजाही और सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।














