Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

भारत की शांति भंग करने की साजिश विफल, दिल्ली एयरपोर्ट पर अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम – व्यवसायी सुरेन जालान

शिल्पांचल टुडे, आसनसोल।
देश में शांति व्यवस्था को लेकर आसनसोल के विशिष्ट व्यवसायी सुरेन जालान ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत की शांति को भंग करने के लिए देश के कुछ लोग एवं कुछ विपक्षी नेता एवं कुछ विदेशों के उग्रवादी अपने फाइनेंशली फंडिंग द्वारा राइजिंग इंडिया को रोकना चाहते हैं। इसकी पूरी पारदर्शिता मुंबई से आए अभिजीत दीपके के मुंबई से दिल्ली आने पर उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर ही प्लेन के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया।

यह दिल्ली की सुरक्षा के लिए अति आवश्यक कदम है

व्यवसायी सुरेन जालान ने कहा कि उस फ्लाइट में यात्रा करने वाली महिला ने अभिजीत दीपके को यहां तक कह दिया _Shame on You._ जो इस आंदोलन का मुख्य मुखिया है। उनकी बातों पर सत्ता के लोभी कुछ विपक्ष दिल्ली को अस्थिर करना चाहते हैं। कम से कम उस महिला की _Shame on You_ की बातों को सुनकर यह आंदोलन जनहित एवं देशहित के लिए समाप्त करें एवं देश की पूरी जनता से माफी मांगते हुए अपने देशहित के कार्यों में लग जाना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा,

नोट – सोचने का विषय यह है कि कॉकरोच अधिकतर बरसात के महीने में ही अपनी पारदर्शिता दिखाते हैं। मगर दुःख की बात यह है कि यह आंदोलन उस समय हो रहा है जिस महीने में व्यापारिक वर्ग एवं मध्यम वर्ग के लोग अपनी आस्था रूपी त्योहारों में अपने भविष्य की खुशहाली के लिए 9 महीने तक इंतजार करते हैं। शारदीय नवरात्र पूजा, दीपावली, भैया दूज, छठ पूजा, गुरुनानक जी जयंती एवं ज्यादातर भारत में इन पर्वों के बाद शादी विवाह का लग्न चालू हो जाता है। यह 3 महीने देश की ज्यादा जनता के लिए व्यापारिक दृष्टिकोण से आय के अच्छे स्रोत एवं अवसर होते हैं। मध्यम वर्ग के व्यापारी एवं देश के खिलाफ यह एक सोची समझी साजिश रची जाती है।

 

 

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *