आसनसोल में भाजपा का रक्तदान शिविर, जिलाध्यक्ष देबतानु भट्टाचार्य ने किया
शिल्पांचल टुडे आसनसोल।
रक्तदान-महादान के संदेश के साथ आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मानवता की मिसाल पेश की। वार्ड नंबर 40 और 42 के भाजपा कार्यकर्ताओं की पहल पर आयोजित रक्तदान शिविर में भाजपा के जिला अध्यक्ष देबतानु भट्टाचार्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने स्वयं रक्तदान कर कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया।
शिविर में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष देबतानु भट्टाचार्य ने कहा कि राजनीति से ऊपर मानवता है। लोगों के साथ खड़ा होना और मुसीबत के समय उनकी मदद करना ही सबसे बड़ी सेवा है। रक्त की एक बूंद किसी के लिए जीवनदान बन सकती है।
उन्होंने कहा कि रक्तदान जैसे पुनीत कार्य को जन आंदोलन बनाना चाहिए। इससे समाज में मानवता और एकता का बंधन और मजबूत होगा।
आयोजकों ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की कमी को दूर करना और युवाओं में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता लाना है।














