Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

कुल्टी: तरुण संघ क्लब की 68वीं काली पूजा की तैयारियां शुरू, महालया पर थीम का उद्घाटन और खूंटी पूजा संपन्न

शिल्पांचल टुडे, कुल्टी।
सिमलग्राम काठपुल स्थित तरुण संघ क्लब की 68वीं श्री श्री श्यामा काली पूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। महालया की रात शनिवार को क्लब के 2026 की पूजा थीम का भव्य उद्घाटन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत अमावस्या पर माँ काली की पूजा-अर्चना से हुई। क्लब के चेयरमैन मनीष अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान क्षेत्र की प्रसिद्ध कवयित्री अपर्णा मजूमदार ने देवी आह्वान पर काव्य पाठ कर माहौल को भक्तिमय बना दिया।

इसके बाद चेयरमैन मनीष अग्रवाल, अध्यक्ष दीपक घोष, सचिन्द्र नाथ चाँद, मुख्य सलाहकार तरुण मुखर्जी, कुल्टी मदद फाउंडेशन के संस्थापक रवि शंकर चौबे और सिटी केबल के कर्णधार जयदीप मुखर्जी ने संयुक्त रूप से थीम का उद्घाटन किया। मंच संचालन देव नारायण घोष ने किया। मौके पर अभिजीत गुप्ता, गौतम ओझा, धनंजय मुखर्जी समेत क्लब के सभी सदस्य और महिला सदस्याएं मौजूद रहीं।

दूसरे दिन हुई खूंटी पूजा

रविवार सुबह क्लब परिसर में पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ खूंटी पूजा की गई, जिसके साथ ही पूजा पंडाल निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत हो गई।

इस अवसर पर रवि शंकर चौबे ने कहा कि तरुण संघ क्लब की काली पूजा शिल्पांचल में अपनी अलग पहचान रखती है। यहां कुल्टी की सबसे बड़ी काली प्रतिमा स्थापित की जाती है और सीमित संसाधनों में भी भव्य आयोजन होता है।

जयदीप मुखर्जी ने कहा कि यह कुल्टी की प्रमुख पूजाओं में से एक है, जहां धार्मिक आयोजन के साथ-साथ सामाजिक कार्यों पर भी जोर दिया जाता है।

 

 

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *