दुर्गापुर-फरीदपुर में मंदिर चोरी के मामलों में दो गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
शिल्पांचल टुडे, दुर्गापुर।
पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर-फरीदपुर क्षेत्र में मंदिरों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के सिलसिले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। चोरी की घटनाएं अंडाल, लौदोहा और पांडवेश्वर इलाकों में हुई थीं।
पुलिस के अनुसार, 7 अक्टूबर को बैद्यनाथपुर से शेख नबीन को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान लौदोहा मोड़ के व्यवसायी शेख अनवर का नाम सामने आया। आरोप है कि शेख अनवर चोरी के सामान खरीदता था। इसके बाद पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने चोरी के कुछ सामान भी बरामद किए हैं। लगातार हो रही मंदिर चोरी की घटनाओं से परेशान स्थानीय लोगों को इन गिरफ्तारियों से राहत मिलने की उम्मीद है। मामले में पुलिस की जांच जारी है।














