दुर्गापुर ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में दयानंद विद्यालय का परचम, 8 पदक जीतकर किया जिला का नाम रोशन
शिल्पांचल टुडे, दुर्गापुर।
दुर्गापुर मार्शल आर्ट ताइक्वांडो अकादमी द्वारा आयोजित दो दिवसीय ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 का समापन सोमवार को हुआ। 11 और 12 अक्टूबर को आयोजित इस प्रतियोगिता में राज्य भर से कई जिलों की टीमों ने हिस्सा लिया।
इस चैंपियनशिप में बांकुड़ा, पुरुलिया, मेदिनीपुर, कोलकाता, हावड़ा, मालदा, पश्चिम बर्दवान और पूर्व बर्दवान की टीमों ने अपने दमखम का प्रदर्शन किया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच दयानंद विद्यालय की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल पांचवां स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के खिलाड़ियों ने कुल 8 पदक जीते, जिसमें 3 गोल्ड और 5 सिल्वर मेडल शामिल हैं।
पदक विजेता खिलाड़ी:
कोरियन ताइक्वांडो स्पोर्ट्स अकादमी के तहत दयानंद विद्यालय के विजेता –
– गोल्ड मेडल: अंबुज कुमार सिंह, आकाश साहू और लक्ष्मी कुमारी साहू
– सिल्वर मेडल: प्रियांशु चौबे, विवेक बावरी, करण साह, रणवीर यादव, मनीष दास और अर्नामी सान्याल
इस शानदार उपलब्धि पर दयानंद विद्यालय के टीचर इंचार्ज रवि कुमार और असिस्टेंट टीचर सृजन नारायण ने सभी विजेता बच्चों को हार्दिक शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
टीम की कोच मधुमिता कोड़ा और टीम मैनेजर सुनील ठाकुर ने बताया कि बच्चों ने काफी मेहनत की है। यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम है। आगे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर और भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए टीम तैयारी करेगी।














