आसनसोल में भाजपा के नए युग की शुरुआत – राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने किया जिला कार्यालय का भूमि पूजन, युवा नेता कृष्णा प्रसाद ने दी माँ दुर्गा की प्रतिमा
शिल्पांचल टुडे, आसनसोल।
नया संकल्प, नई ऊर्जा, नया आधार के नारों के साथ आज आसनसोल में भाजपा के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पश्चिम बंगाल के प्रभारी आदरणीय सुनील बंसल की गरिमामयी उपस्थिति में आसनसोल संगठनात्मक जिला कार्यालय का भव्य भूमि पूजन संपन्न हुआ।
इस ऐतिहासिक अवसर पर जिला अध्यक्ष तनु भट्टाचार्य, जिला प्रभारी सिंटू सेनापति, मंत्री अग्निमित्रा पॉल, विधायक जितेंद्र तिवारी, अरिजीत राय, कृष्णेंदु मुखर्जी, पार्थ घोष सहित सभी सम्मानित विधायक और सैकड़ों ऊर्जावान कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं में इस नए कार्यालय को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया। नेताओं ने कहा कि “यह केवल एक कार्यालय नहीं, बल्कि हमारे कार्यकर्ताओं के संघर्ष और सेवा का एक नया केंद्र है।” यह नया कार्यालय बंगाल में राष्ट्रवाद और लोक-कल्याण के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ बनाएगा।
युवा नेता कृष्णा प्रसाद ने किया सम्मानित
इस ऐतिहासिक क्षण पर भाजपा युवा नेता कृष्णा प्रसाद ने राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल जी को माँ दुर्गा की स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि माँ दुर्गा शक्ति और राष्ट्रवाद की प्रतीक हैं और सुनील बंसल जी के नेतृत्व में बंगाल में भाजपा और अधिक शक्तिशाली होगी।
कृष्णा प्रसाद ने कहा, “इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने और यहाँ उपस्थित होने का परम गौरव प्राप्त हुआ। सुनील बंसल जी का मार्गदर्शन हम सभी युवा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है।”
भूमि पूजन कार्यक्रम के बाद पूरे जिला संगठन में नई ऊर्जा का संचार देखा गया।














