पूर्व रेलवे द्वारा हावड़ा और आनंद विहार टर्मिनल के बीच स्पेशल ट्रेन का परिचालन
शिल्पांचल टुडे, आसनसोल।
त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए, पूर्व रेलवे ने हावड़ा और आनंद विहार टर्मिनल के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
03009 हावड़ा – आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल प्रत्येक सोमवार को दिनांक 09.11.2026 से 30.11.2026 के बीच कुल 04 फेरे लगाएगी। यह ट्रेन हावड़ा से 23:55 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 02:50 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।
इसी तरह, 03010 आनंद विहार टर्मिनल – हावड़ा स्पेशल प्रत्येक बुधवार को दिनांक 11.11.2026 से 02.12.2026 के बीच कुल 04 फेरे लगाएगी। यह ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से 05:15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 10:50 बजे हावड़ा पहुंचेगी।
दोनों दिशाओं में यात्रा के दौरान यह ट्रेन पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के अंतर्गत दुर्गापुर और आसनसोल स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी एवं शयनयान श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे।
उपरोक्त स्पेशल ट्रेनों में टिकटों की बुकिंग की तारीख की सूचना जल्द ही दी जाएगी।
इसके अतिरिक्त, रेलवे ने 03039/03040 हावड़ा – बेतिया – हावड़ा स्पेशल ट्रेन का अतिरिक्त ठहराव तत्काल प्रभाव से मोतीपुर, मेहसी, चकिया, बापूधाम मोतिहारी और सगौली स्टेशनों पर देने का निर्णय लिया है।













