पंडित हेमंत मिश्रा का विशेष दीपावली राशिफल: जानिए किस राशि पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, किसे मिलेगा धन-लाभ
शिल्पांचल टुडे , आसनसोल
दीपावली का पावन पर्व सिर्फ दीये जलाने का नहीं, बल्कि आत्ममंथन, नई शुरुआत और मां लक्ष्मी की कृपा पाने का समय होता है। प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य हेमंत मिश्रा ने इस दीपावली पर सभी 12 राशियों के लिए विशेष पर्व राशिफल और पूजा विधि बताई है।
पंडित हेमंत मिश्रा की बताई संक्षिप्त दीपावली पूजा विधि
1. मुहूर्त और तैयारी: प्रदोष काल या निशीथ काल में पूजा करना श्रेष्ठ माना जाता है। पूजा स्थल (ईशान कोण) की अच्छी तरह सफाई करके गंगाजल छिड़कें।
2. चौकी स्थापना: साफ चौकी पर लाल या पीला वस्त्र बिछाएं।
3. कलश व मूर्ति स्थापना: बाईं ओर चावल पर जल से भरा कलश (आम के पत्ते और नारियल सहित) रखें। चौकी पर दाईं ओर भगवान गणेश और बाईं ओर माता लक्ष्मी की प्रतिमा या सिक्का स्थापित करें।
4. पूजन सामग्री: रोली, मौली, अक्षत, पुष्प, दूर्वा (गणेश जी के लिए), खील, बताशे, मिठाई, फल, पान, सुपारी और धूप-दीप अर्पित करें। नया बही-खाता या व्यापारिक डायरी हो तो उसका भी पूजन करें।
5. मंत्र और आरती:
– गणेश मंत्र: ॐ गं गणपतये नमः
– लक्ष्मी मंत्र: ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः
अंत में श्री गणेश और महालक्ष्मी जी की आरती गाकर घर के हर कोने में दीये प्रज्वलित करें।
हेमंत मिश्रा के अनुसार 12 राशियों का दीपावली राशिफल
1. मेष राशि – आत्मबल में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे, रुके काम गति पकड़ेंगे।
सावधानी: आर्थिक मामलों में जल्दबाजी से बचें, गुस्से पर नियंत्रण रखें।
उपाय: मां लक्ष्मी को लाल गुलाब अर्पित करें।
2. वृषभ राशि – राशि स्वामी शुक्र होने से यह दीपावली विशेष सुखद और आर्थिक लाभ वाली रहेगी। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं।
सावधानी: खान-पान पर ध्यान दें।
उपाय: गरीबों में अन्न या सफेद वस्त्र का दान करें।
3. मिथुन राशि – व्यापारियों को बड़ा मुनाफा हो सकता है। बौद्धिक कार्यों और लेखन से जुड़े लोगों को सम्मान मिलेगा। यात्रा के योग हैं।
सावधानी: गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें।
उपाय: गणेश जी को दूर्वा और मोदक का भोग लगाएं।
4. कर्क राशि – मानसिक शांति और पारिवारिक सौहार्द बढ़ेगा। संपत्ति या वाहन खरीदने के योग हैं। निवेश से अच्छा रिटर्न मिलेगा।
सावधानी: भावनाओं में बहकर बड़ा वित्तीय निर्णय न लें।
उपाय: महालक्ष्मी को कमलगट्टा अर्पित करें।
5. सिंह राशि – पराक्रम और नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
सावधानी: अहंकार से दूर रहें।
उपाय: तांबे के लोटे से सूर्य देव को अर्घ्य दें।
6. कन्या राशि – भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। उच्च शिक्षा या विदेश यात्रा वालों को शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
सावधानी: अनावश्यक खर्चों पर लगाम रखें।
उपाय: कन्याओं को फल या मिठाई का दान दें।
7. तुला राशि – जीवन में खुशियों की बहार आएगी। पार्टनरशिप बिजनेस में लाभ होगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।
सावधानी: मौसमी बीमारियों से सतर्क रहें।
उपाय: लक्ष्मी-विष्णु को खीर का भोग लगाएं।
8. वृश्चिक राशि – पुराने कर्ज और कानूनी मामलों से राहत मिलेगी। कार्यस्थल पर प्रशंसा होगी। आय के नए स्रोत बनेंगे।
सावधानी: वाणी में संयम रखें।
उपाय: हनुमान जी को चोला चढ़ाएं और सिंदूर अर्पित करें।
9. धनु राशि – पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलेगी।
सावधानी: आलस्य से बचें।
उपाय: विष्णु-लक्ष्मी मंदिर में पीला वस्त्र दान करें।
10. मकर राशि – भूमि, भवन या वाहन की खरीद के लिए समय अत्यंत शुभ है। पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थिरता आएगी।
सावधानी: मानसिक तनाव से बचें, परिवार को समय दें।
उपाय: पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
11. कुंभ राशि – संपर्कों का दायरा बढ़ेगा, जिसका भविष्य में लाभ मिलेगा। भाइयों-मित्रों का सहयोग मिलेगा। यात्रा सुखद रहेगी।
सावधानी: दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते समय सावधानी बरतें।
उपाय: काले कुत्ते को रोटी या बिस्कुट खिलाएं।
12. मीन राशि – आर्थिक मोर्चे पर बड़ी सफलता के योग हैं। बैंक-बैलेंस में वृद्धि होगी। परिवार में शुभ प्रसंग हो सकता है।
सावधानी: आर्थिक लेन-देन में सतर्कता बरतें।
उपाय: मंदिर में हल्दी या चने की दाल का दान करें।
जय बजरंगबली
हेमंत मिश्रा (MAJY)
Mob: 9332449502
