Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन 10 से, प्रत्येक सोमवार को होगी शिव जी आरती

आसनसोल । सभी भक्त जनों को यह सूचित किया जाता है कि हर साल की भांति इस बार भी आसनसोल महावीर स्थान मंदिर में सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन गया है। उक्त बातें आसनसोल महाबीर स्थान सेवा समिति के सचिव अरुण शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि यह पाठ दिनांक 10 जुलाई 2025 गुरु पूर्णिमा के दिन से आरंभ होगी और 5 अगस्त 2025 तक चलेगी। रोजाना प्रसाद में हनुमान जी को बुंदिया चढ़ेगा और वही प्रसाद भक्तजनों में बांटी जाएगी, जिसका मूल्य 5 केजी बुंदिया का 700 रुपया और सवा मनी बुंदिया का मूल्य 7100 रुपया है। सभी भक्तों से अनुरोध है कि रोजाना पाठ करने मंदिर में अवश्य आए और इस आयोजन में यथाशक्ति सहयोग करें। समिति का नया क्यूआर कोर्ड में भी ऑनलाइन के जरिए सहयोग कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सोमवार संध्या 7 बजे शिव जी की विशेष आरती होगी। अतः सभी भक्तों से आग्रह है कि इस आरती में सम्मिलित होकर पुण्य के भागी बने। इसमें शिवजी की भस्म के द्वारा आरती होगी।
 
         This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg
 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *