युवती की रहस्यमय मौत पर तनाव, दो गिरफ्तार
कुल्टी । युवती की रहस्यमय मौत पर तनाव। युवती का शव एक कुआं से बरामद हुआ। परिजनों का आरोप है कि युवती की हत्या की गई है। पुलिस ने इस घटना में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मृतक युवती के परिजनों ने उसे नियामतपुर थाने लाकर विरोध प्रदर्शन किया। परिजनों ने बताया कि मृतका का नाम मोनिका मंडल है। वह कुल्टी थाना के नियामतपुर लाइनपाड़ा इलाके के वार्ड नंबर 61 की रहने वाली है।
युवती का आरोपी शुभम बाउरी के साथ प्रेम संबंध था। कुछ दिन पहले उनका झगड़ा हुआ था। इसी दौरान यह घटना हुई। आरोपी युवती के पड़ोसी हैं। शव घर से कुछ ही दूरी पर एक खाली पड़े कुआं में मिला। पता चला है कि युवती देर रात घर से निकली थी। फिर वह घर नहीं लौटी। जब परिवार वालों ने खोजबीन शुरू की, तो अगले दिन घर से कुछ ही दूरी पर एक खाली पड़े कुआं में एक शव मिला। कुल्टी थाना पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।













