टोटो रजिस्ट्रेशन के लिए चलाया गया अभियान
बर्नपुर । बर्नपुर इलाके में शुक्रवार पुलिस ट्रैफिक विभाग और आरटीओ कार्यालय द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाया गया और लगभग 30 टोटो को जप्त किया गया। इस संदर्भ में मोटर व्हीकल कार्यालय के अधिकारी प्रद्युत चटर्जी ने बताया कि जिन टोटो को पकड़ा गया है, उन पर कोई फाइन नहीं लगाया जाएगा।
उनके रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो टोटो चालक अपने टोटो का रजिस्ट्रेशन करवाना चाहते हैं। वह पुलिस या प्रशासन आरटीओ दफ्तर या ऑनलाइन से करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि आज जिन टोटो को पकड़ा गया उनको फाइन नहीं किया जाएगा।
















