Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

पश्चिम बंगाल राज्य सरकारी पेंशनर्स समिति के पश्चिम बर्दवान जिला शाखा के तरफ से 8 सूत्री मांगों के समर्थन में सभा

आसनसोल । आसनसोल बीएनआर मोड़ स्थित पश्चिम बंगाल राज्य सरकारी पेंशनर्स समिति के पश्चिम बर्दवान जिला शाखा के तरफ से अपनी 8 सूत्री मांगों के समर्थन में एक सभा का आयोजन किया गया। सभा के दौरान वक्ताओं ने पेंशन भोगियों की समस्याओं के बारे में बातचीत की एक प्रस्ताव लिया गया जिसे जिला अधिकारी तक पहुंचाया गया। इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए संगठन के एक पदाधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल राज्य सरकारी पेंशनर्स समिति के पश्चिम बर्दवान जिला संगठन की तरफ से आज इस सभा का आयोजन किया गया है। इस सभा के दौरान वक्ताओं ने अपनी बात रखी और यह मांग उठाई की नई पेंशन नीति को रद्द करना होगा। पुरानी पेंशन नीति को फिर से चालू करना होगा, जो नियुक्तियां बंद है और नियुक्तियों को स्वच्छ तरीके से शुरू करना होगा‌। सीनियर सिटीजंस को रेलवे में रियायत मिला करती थी वह बंद हो चुके हैं। उन्हें फिर से शुरू करना होगा। इसके अलावा और भी कई मांगे हैं जिनमें चार श्रम कोड निरस्त करने और 5 लाख तक के कैशलेस इलाज की सुविधा प्रदान करने की मांग की गई। इसके अलावा उन्होंने न्यूनतम पेंशन 13000 रुपया करने की मांग की। इन्हीं सब मांगों के समर्थन में आज यह सभा की गई।

 

 

       

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *