Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

फोटोग्राफी की तीन दिवसीय प्रदर्शनी का किया गया उदघाटन

आसनसोल । आसनसोल के बीएनआर मोड़ सीबीआई बैंक के पास स्थित आर्ट गैलरी में कालेडोस्कोप फोटोग्राफी क्लब द्वारा तीन दिवसीय एग्जीबिशन का आयोजन किया गया। शुक्रवार एग्जीबिशन का उद्घाटन आसनसोल के एसडीओ विश्वजीत भट्टाचार्य द्वारा किया गया। इस मौके पर संगठन के तमाम पदाधिकारी उपस्थित थे। मौके पर यह प्रदर्शनी अगले तीन दिनों तक चलेगी। तीसरे दिन मौके पर कंपटीशन का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए पुरस्कार वितरण भी किया जाएगा। इस मौके पर विश्वजीत भट्टाचार्य ने कहा कि आसनसोल एक मेगा सिटी है। यहां पर विभिन्न क्षेत्रों के लोग आकर रहते हैं। इसलिए इस शहर का एक अलग ही मिजाज है और इस मिजाज को फोटोग्राफी के जरिए पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि यहां पर जेल में फोटोग्राफरों द्वारा फोटोग्राफी करके प्रदर्शनी में प्रदर्शित की गई है। उसे देखकर वह बेहद खुश हैं और यहां पर जो गुणवत्ता देखे जा रही है वह अंतरराष्ट्रीय स्तर की है।

 

 

       

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *