Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

भाजपा प्रदेश नेता ने सेल के सीएमडी को श्रमिक हितों से अवगत कराते हुए सीएमओ की नियुक्ति करने की अपील

बर्नपुर(भरत पासवान)। शनिवार को इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर को दौरे पर पहुंचे सेल के चेयरमैन सह मैनेजिंग डायरेक्टर (सीएमडी) अमरेंदु प्रकाश ने प्लांट के दौरे के पश्चात कई बैठकों में शामिल हुए। जहां उन्होंने आईएसपी के विस्तारीकरण एवं आधुनिकीकरण परियोजना को लेकर वरीय अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिया। अपने व्यस्त शेड्यूल के बीच उन्होंने कई जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात की। इसी बीच भाजपा प्रदेश नेता पवन कुमार सिंह ने सेल के सीएमडी अमरेंदु प्रकाश को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत करने के साथ उन्हें स्थानीय श्रमिकों के मांगों से अवगत कराया। जिनमें आईएसपी कर्मियों के बकाया 39 माह के एरियर, आवासों एवं नागरिक सुविधाओं को बेहतर करने, आधुनिकीकरण परियोजना के कार्य में स्थानीय युवकों को वरीयता देने एवं बर्नपुर अस्पताल में चिकित्सा सुविधा को बेहतर कर अस्पताल में सीएमओ की शीघ्र नियुक्ति करना शामिल है। पवन कुमार सिंह ने बताया कि सीएमडी पहले से ही कई मांगों से अवगत हैं। साथ ही वे आईएसपी के आधुनिकीकरण परियोजना को बेहतर तरीके से पूर्ण कराने पर ध्यान दे रहे हैं।

 

 

       

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *