2026 में 501 बेटियों की शादी का ऐतिहासिक संकल्प लिया समाजसेवी सह धार्मिक प्रवृति के धनी कृष्णा प्रसाद
आसनसोल। पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्दवान जिला के व्यवसायी, समाजसेवी सह धार्मिक प्रवृति के धनी कृष्णा प्रसाद ने वर्ष 2026 के 25 नवंबर को 501 जोड़ा सामूहिक विवाह करवा कर एक इतिहास रचने जा रहे हैं। बुधवार उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर लाइव में बताया कि विवाह पूरे रीति रिवाज एवं साधु संत के द्वारा संपन्न किया जाएगा। विवाह में उपहार भी दिए जाएंगे, जिसमें अलमारी, पलंग, बर्तन, सोना, चांदी(समर्थ के हिसाब), बैग, युवतियों के श्रृंगार सहित अन्य विवाह के सारे सामग्री दी जाएगी। इसके साथ सात दिवसीय भागवत पाठ किया जाएगा, जिसमें ऋषि मुनि, संत महात्मा आयेंगे। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित और बहुत सारे कार्यक्रम आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि आगामी वर्ष 2026 के 12 जनवरी से सामूहिक विवाह का रजिस्ट्रेशन का कार्य शुरू की जाएगी। इस कार्य के लिए 5 अधिवक्ताओं को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा एक सर्वे टीम बनाया जाएगा। सर्वे टीम के सदस्य रजिस्ट्रेशन किए गए परिवार की जांच करके उसकी रिपोर्ट करेंगे। कृष्णा प्रसाद ने कहा कि रजिस्ट्रेशन 12 फरवरी तक की जाएगी। उसके बाद जून में एक महीना का रजिस्ट्रेशन की जाएगी। उसके बाद से 5 महीना पूरी तैयारी चलेगी। 25 नवंबर 2026 में पूरे रीति रिवाज के साथ 501 जोड़ा सामूहिक विवाह संपन्न की जाएगी।












