आसनसोल । शिल्पांचल के उद्योगपति सह समाजसेवी पवन गुटगुटिया ने नबान्न में शिकायत किया था कि आसनसोल के चेलिडांगा स्थित रजिस्ट्री कार्यालय भीड़भाड़ वाले इलाके में हैं, जहाँ जगह और पार्किंग की भारी कमी है, जिससे भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा होती है। याचिकाकर्ता का सुझाव है कि इस कार्यालय को अड्डा आसनसोल भवन में स्थानांतरित किया जाए, जहां पहले जिला मजिस्ट्रेट का कार्यालय था, क्योंकि इससे जनता के लिए पर्याप्त जगह और सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि यहां रजिस्ट्री कराने वाले लोगों को 3 से 4 घंटा इंतजार करना पड़ता है।
जहां न बैठने की जगह, न पीने की पानी की व्यवस्था है, नहीं एसी है, न ही पार्किंग की व्यवस्था है। इसे लेकर बहुत परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि जहां से साल में हजारों करोड़ों रुपया राजस्व की प्राप्ति होती है। आसनसोल में बहुत से ऑफिस को अच्छा बनाया गया। वहीं रजिस्ट्री ऑफिस को नजर अंदाज क्यों किया जा रहा है। पवन गुटगुटिया ने कहा कि इसकी जांच के लिए नवान्न भवन से एक पत्र आया है। उन्होंने इसके लिए एक सुझाव दिए हैं कि रजिस्ट्री ऑफिस को अड्डा भवन में स्थानांतरित किया जाए। उन्होंने कहा कि सिनर्जी के लास्ट मीटिंग में इस मुद्दा को उठाया था। वहीं राज्य की मुख्यमंत्री को भी चिट्ठी किए थे। पवन गुटगुटिया ने कहा कि इसके लिए जिला अधिकारी को जहां सुविधा जनक जगह मिलने पर वहां स्थानांतरित करे, जो लोगों को सारी सुविधा मिले।