Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

नेशनल एडवेंचर्स फाउंडेशन की टीम वापस आसनसोल पहुंची

आसनसोल । नेशनल एडवेंचर्स फाउंडेशन की ओर से 20 सितंबर से एक साइकिल एक्सपीडिशन का आयोजन किया गया था। शक्ति एक्सपीडिशन में हिस्सा लेने वाले कोच और 10 बच्चे वापस आसनसोल पहुंचे। इस संदर्भ में पत्रकारों को जानकारी देते हुए जिनके नेतृत्व में इस एक्सपीडिशन का आयोजन किया गया था। नेशनल एडवेंचर्स फाउंडेशन के पश्चिम बंगाल पश्चिम के डायरेक्टर मिहिर कुमार मंडल ने बताया कि 20 सितंबर को बर्नपुर गुरुद्वारे से एक्सपीडिशन की शुरुआत हुई थी। शुक्रवार सभी बच्चे सुरक्षित वापस आ गए। उन्होंने कहा कि उन्होंने और उनके साथ 10 बच्चों ने लगभग 18000 फीट की ऊंचाई पर 28 डिग्री सेल्सियस तापमान में साइकिल चलाई और गलवान घाटी तथा पैंगोंग लेक गए। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा अनुभव था जिसे वह जिंदगी भर याद रखेंगे। इसमें भारतीय सेना ने भी उनकी बहुत सहायता की और हर मौके पर भारतीय सेवा द्वारा उनका मार्गदर्शन किया गया। यही वजह है कि वह अपने इस यात्रा को पूरी कर सके। उन्होंने कहा कि उनकी इस यात्रा को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में स्थान दिया जाएगा और बहुत जल्द भारत के राष्ट्रपति की तरफ से भी उनको सम्मानित करने के लिए बुलावा आएगा।

 

       

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *