Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

मिशन 2026 विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से आसनसोल में कमर कस ली भाजपा

आसनसोल । भाजपा जिला कार्यालय में शुक्रवार को भाजपा की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में पुरुलिया, बिष्णुपुर, बांकुड़ा और आसनसोल के शीर्ष पदाधिकारी, विधायक, सांसद और संगठन के वरिष्ठ नेता मौजूद थे। बैठक में बूथ स्तर तक संगठन विस्तार, पुराने नेताओं को फिर से सक्रिय करने, युवा वोट बैंक को साधने और पिछली चुनावी गलतियों की काट तलाशने पर गंभीर चर्चा हुई। पार्टी सूत्रों ने यह भी माना कि वर्ष 2021 की हार के बाद बंगाल में फिर से मजबूत वापसी आसान नहीं, लेकिन इस बार सभी ने कमर की ली है कि बंगाल में कमल खिलाना है। इस बैठक में विशेष रूप से शामिल हुए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव उनकी उपस्थिति ने स्पष्ट कर दिया कि बंगाल चुनाव इस बार बीजेपी के लिए टॉप प्रायोरिटी मिशन है। सूत्रों के अनुसार, यादव ने जिला स्तर के नेताओं से सीधे जानकारी ली। उन्होंने जानकारी ली कि किन सीटों पर पार्टी कमजोर है,  किन क्षेत्रों में तृणमूल से सीधी टक्कर है,  किन सीट में संगठन को नए चेहरे चाहिए। बैठक में कोयलांचल क्षेत्रों में रोजगार और उद्योग संकट आपराधिक घटनाओं में बढ़ोतरी, आने वाले महीनों में बड़े अभियान की तैयारी पर भी चर्चा की गई। वहीं उन्होंने सलाह दिया कि विशाल जनसंपर्क अभियान चलाना होगा। बूथ शक्ति केंद्र कार्यक्रम, संगठन विस्तार यात्रा, पहली बार वोट करने वाले युवाओं के लिए विशेष शिविर लगाने को कहा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *