विशेष जागरूकता कार्यक्रम में पुलकार और स्कूल बसों के चालकों को दिया गया विशेष जानकारी
आसनसोल । आसनसोल के कल्याणपुर हाउसिंग इलाके में स्थित डीएवी मॉडल स्कूल में एक जागरूकता अभियान चलाया गया। आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी ट्रैफिक पीवीजी सतीश, एसीपी ट्रैफिक विश्वजीत साहा, ट्रैफिक इंस्पेक्टर राणा अंबिका दत्ता, आसनसोल नार्थ ट्रैफिक प्रभारी मोहम्मद अशरफुल, मोटर व्हीकल विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। इनके अलावा डीएवी मॉडल स्कूल के प्रिंसिपल प्रबुद्ध घोष के अलावा पुलकार चालक अभिभावक और स्कूल के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। मौके पर पीवीजी सतीश ने बच्चों को स्कूल से लाने और ले जाने के लिए इस्तेमाल होने वाले पुलकार और स्कूल बसों को लेकर कुछ महत्वपूर्ण जानकारी अभिभावकों को दी और उन्होंने पुलकार चालकों और मालिकों से भी कहा कि वह अपने-अपने वाहनों को सही रखें कागजात सही रखें ताकि उनको किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो।

