Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ चलाया गया अभियान

आसनसोल । आसनसोल नॉर्थ ट्रैफिक गार्ड प्रभारी मोहम्मद अशरफुल के नेतृत्व में आसनसोल के धादका ब्रिज के पास शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। मोहम्मद अशरफुल के नेतृत्व में इस इलाके से पर होने वाले सभी वाहन चालकों के ब्रेथ एनालाइजर के सहारे जांच की गई और अगर पाया गया कि कोई वाहन चालक शराब पीकर गाड़ी चला रहा है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई। इस बारे में मोहम्मद अशरफुल ने कहा कि आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के ट्रैफिक के विभाग की तरफ से लगातार किया अभियान चलाया जा रहा है। नॉर्थ ट्रैफिक गार्ड की तरफ से इससे पहले भी इस तरह के अभियान चलाए गए थे। कल भी मोडिफाइड साइलेंसर के तहत अभियान चलाया गया था। उन्होंने कहा कि नॉर्थ ट्रैफिक गार्ड हमेशा सड़क पर लोगों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने का प्रयास करती है।

 

       

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *