सभी प्रकार के अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए वामपंथियों की ओर से निकाली जा रही है रैली
आसनसोल । वामपंथियों की ओर से बीते कुछ दिनों से पश्चिम बंगाल में कारखाना और उद्योग के खस्ताहाल, महिलाओं की सुरक्षा सहित विभिन्न मुद्दों पर लगातार रैलीयां निकाली जा रही है। पश्चिम बर्दवान जिले में भी यह रैलियां निकाल जा रही है। पश्चिम बर्दवान जिले में चार जगह से वामपंथियों द्वारा यह रैली निकाली जा रही है। एक रैली कांकसा से दुर्गापुर, दूसरी रैली पांडवेश्वर, जामुरिया और रानीगंज क्षेत्र में, तीसरी रैली सांकटोरिया से चितरंजन और चौथी रैली आसनसोल बर्नपुर इलाके में निकाली गई।
इसे लेकर वामपंथी नेताओं ने कहा कि जिस तरह से आज पूरे पश्चिम बंगाल में उद्योग धंधा का खस्ताहाल हैं। महिलाओं के सुरक्षा नहीं है। बालू, कोयले का अवैध उत्खनन किया जा रहा है। नदियों को खत्म किया जा रहा है। इसके खिलाफ वामपंथियों द्वारा यह रैली निकाली जा रही है और मांग की जा रही है कि सभी प्रकार के अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जाए।












